फरीदाबाद, अप्रैल 1 -- फरीदाबाद, संवाददाता। फरीदाबाद में ट्रेडिंग के नाम पर 7.20 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना बैंक खाता ठगों को इस्तेमाल के लिए दिया हुआ था। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मेवला महाराजपुर निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान कुछ लोगों से हुई। उन्होंने उसे ट्रेडिंग के जरिए अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया और एक लिंक भेजकर खाता खुलवाया। शुरुआत में पीड़ित ने 50 हजार रुपये जमा किए, जो खाते में डिजिटल मुद्रा के रूप में दिखाई देने लगे। इसके बाद ठगों के कहने पर वह लगातार निवेश करता गया और कुल 7,20,000 रुपये जमा कर दिए। जब उसने लाभ के साथ पैसे निकालने का प्रयास किया तो उसका खाता बंद कर दिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने मोहम्मद शकेब को गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.