ट्रेडिंग के नाम पर रिटायर फौजी से 1.55 करोड़ की ठगी में लविश गैंग पर केस
देहरादून, अक्टूबर 2 -- देहरादून। दून में ठगों ने क्रिप्टो करेंसी और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर एक रिटायर्ड फौजी और उनकी टीम से 1.55 करोड़ रुपये की बड़ी ठगी को अंजाम दिया है। इस मामले में क्लेमनटाउन थाने में मास्टरमाइंड लविश चौधरी समेत छह आरोपियों और एक कंपनी के खिलाफ बीएनएस व अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्लेमनटाउन निवासी शिकायतकर्ता चंद्रबल्लभ शुक्ला ने बताया कि आरोपियों ने उनके घर आकर मेटाट्रेड 5 और फाइनेंशियल फ्रीडम प्रोजेक्ट में निवेश का प्रलोभन दिया था। ठगों ने निवेश पर हर महीने 5 से 8 प्रतिशत मुनाफे का झांसा दिया था। निवेश के लिए बॉट ब्रो, क्रॉस मार्केट, माइन क्रिप्टो और टीएलसी कॉइन जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल किया गया। जूम मीटिंग और सोशल मीडिया के जरिए आरोपियों ने खुद को एआई आधारित ट्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.