वाराणसी, जून 30 -- वाराणसी। ट्रेडिंग के नाम पर जालसाजों ने 17 लाख रुपये ठग लिये। कपसेठी के बरकी निवासी पीड़ित ने सोमवार साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार टेलीग्राम पर सोनिया नाम के अकाउंट से एक लिंक आया। बताया गया कि ट्रेडिंग कर आप पैसे कमा सकते हैं। इस पर लिंक से जुड़ गया। ट्रेडिंग के नाम पर मेरे खाते से 17 लाख रुपये क्रेडिट हो गए। इसके बाद रुपये वापस मांगे तो कंपनी ने कुछ पैसे लगाने का दबाब डाला। चेतावनी दी कि पैसे नहीं लगाने पर जमा पैसा वापस नहीं किया जाएगा। इसके बाद उन्हें पता चला कि उनके साथ जालसाजी हो गई है। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर युवक से 27 लाख रुपए ऐंठे यह भी पढ़ें- ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साढ़े दस लाख रुपए ठगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...