रांची, नवम्बर 18 -- रांची। दीपाटोली कैंट में पोस्टेड डोरले विकासकांत राव से ट्रेडिंग के नाम पर उनसे 2.80 लाख रुपए की ठगी की गई है। डोरले विकासकांत राव ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मूलरूप से महाराष्ट्र के रहने वाले डोरले ने पुलिस को बताया कि 15 जनवरी के एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। आयुष दुबे नाम बताते हुए ट्रेडिंग एक्सपर्ट खुद को बताया। कहा कि ट्रेडिंग के एवज में उन्हें अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद उनके खाते से 2.80 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...