गाज़ियाबाद, मार्च 22 -- -हर माह 70 हजार रुपये मुनाफे का लालच देकर निवेश कराया, परिचितों ने भरोसा जीतकर रकम हड़पी -चेक बाउंस होने पर खुला फर्जीवाड़ा, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिसगाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मसूरी थानाक्षेत्र में ट्रेडिंग कंपनी निवेश के नाम पर परिचितों द्वारा लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने पहले मोटे मुनाफे का लालच देकर भरोसा जीता और फिर सात लाख रुपये हड़प लिए। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर हत्या की धमकी दी। पुलिस आयुक्त के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कुशलिया गांव में रहने वाले मसरूफ के मुताबिक मसूरी निवासी परिचित इरशाद व सलीम ने उनके सामने श्री बालाजी ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में निवेश करने का प्रस्ताव रखा। कंपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.