फतेहपुर, अप्रैल 14 -- धाता, संवाददाता। थाना क्षेत्र बाईपास के पास दिनदहाड़े एक ट्रेडर्स की दुकान में नगदी चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को मामले की तहरीर देकर बताया कि काउंटर पर रखी रकम को दो लोगों ने पार कर दिया है। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव निवासी अखिलेश सिंह धाता बाईपास के पास सुधांशू ट्रेडर्स नाम से दुकान संचालित करते हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने बताया कि सोमवार की दोपहर दो युवक बाइक से दुकान पर पहुंचे थे। दोनों ने खुद को ग्राहक बताते हुए दुकानदार से लोहे की रिंग दिखाने को कहा। दुकानदार उन्हें सामान दिखाने के लिए नीचे गोदाम में चला गया। इसी दौरान एक युवक ऊपर काउंटर के पास ही बैठा रहा। इसी मौके...