बोकारो, अप्रैल 9 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रिटायर्ड हवलदार उपेंद्र सिंह के नाम का गलत इस्तेमाल कर ट्रेजरी से 4 करोड 29 लाख, 71 हजार सात रूपये निकासी व घोटाले में जेल गया एकाउंटेंट कौशल कुमार पांडे को एसपी हरविंदर सिंह ने निलंबित कर दिया है। शहीद सिपाही स्व0 विनय पांडे का पुत्र है। इधर बोकारो के बाद हजारीबाग ट्रेज़री से 15 करोड़ का घोटाला सामने आने के बाद वित विभाग अलर्ट मोड पर है। इसी सिलसिले में बुधवार को रांची एजी कार्यालय के अधिकारी बोकारो ट्रेज़री पहुंचे, और घंटों फाइलों को खंगाला। इधर सिटी पुलिस भी जेल हुए आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है, क्योंकि मामले में अबतक प्रारंभिक जांच ही संभव हो पाई है, जबकि महाघोटाले के जांच का दायरा व्यापक है। आरोपी से रिमांड के दौरान कई जानकारी हासिल की जाएगी, ताकि विस्तृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.