रांची, अप्रैल 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि ट्रेजरी से जुड़े किसी भी कथित अनियमितता या घोटाले की जांच पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ की जा रही है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा को पहले तथ्यों को समझना चाहिए, न कि मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए आधी-अधूरी जानकारी के आधार पर आरोप लगाने चाहिए। सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न स्तरों पर जांच की व्यवस्था की है, जिसमें विभागीय समिति, सीआईडी और एसआईटी का गठन शामिल है। यह भी पढ़ें- सरकार दोषियों को बख्शने के मूड में नहीं : शाहदेव यह दर्शाता है कि सरकार मामले को दबाने नहीं, बल्कि हर पहलू की गहन जांच करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा की ओर से एसआईटी के...