धनबाद, अप्रैल 17 -- झारखंड के कई कोषागारों में अवैध निकासी की खबरों के बाद राज्य के वित्त मंत्री ने सभी ट्रेजरी में अबतक हुई निकासी की जांच के आदेश दिए थे। धनबाद के डीसी ने ट्रेजरी में किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए पहल करते हुए जिले के सभी विभागों के डीडीओ (निकासी और व्ययन पदाधिकारी) की बैठक शुक्रवार को बुलाई है। बैठक में झारखंड कोषागार संहिता-2016 के अधिनियमों की जानकारी दी जाएगी। गुरुवार को डीसी आदित्य रंजन की ओर से जारी पत्र में लिखा गया है जिले के सभी सरकारी कार्यालयों द्वारा कोषागार के माध्यम से बिल की निकासी को लेकर आवश्यक सावधानी बरतने और झारखंड कोषागार संहिता 2016 का अनुपानल सुनिश्चित करने के लिए टाउन हॉल में बैठक की जाएगी। यह भी पढ़ें- विभिन्न जिला कोषागारों से अवैध निकासी की सूचना पर उपायुक्त ने की जांच टीम गठित बैठक में सभी ...