गुमला, जून 16 -- गुमला प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित ट्रेजरी परिसर के समीप मंदिर के पास सोमवार रात नवजात शिशु का क्षत-विक्षत शव मिलने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में गुमला थाना के चौकीदार जगरनाथ चीक बड़ाइक ने लिखित शिकायत दी है।प्राथमिकी में बताया गया है कि किसी व्यक्ति ने लोक-लाज के भय से नवजात शिशु को मंदिर के पास छोड़ दिया था। बाद में आवारा कुत्तों ने शव को नोच डाला, जिससे वह बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और नवजात को छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...