ट्रेजरी घोटाले में आरोपी फुटबॉलर की जमानत खारिज
रांची, जुलाई 14 -- रांची। चाईबासा ट्रेजरी से सरकारी राशि की अवैध निकासी मामले में आरोपी फुटबॉलर गोराचंद मरांडी को राहत नहीं मिली। सीआईडी के विशेष न्यायाधीश कुलदीप की अदालत ने उसकी जमानत याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। आरोपी 27 अप्रैल से न्यायिक हिरासत में है। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के डीडीओ कोड से जुड़े खातों में विभागीय कंप्यूटर डेटा में हेरफेर कर सरकारी राशि को अवैध रूप से विभिन्न मल्टीपल पेयी बैंक खातों में स्थानांतरित किया गया। जांच में 45 लाख रुपये से अधिक की अवैध निकासी का खुलासा हुआ है। मामले के मुख्य आरोपी कांस्टेबल लेखाकार देव नारायण मुर्मू समेत चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बचाव पक्ष ने दलील दी कि गोराचंद मरांडी झारखंड की फुटबॉल टीम का खिलाड़ी है और उसके खाते में देव नारायण मुर्मू ने फुटबॉल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.