जमशेदपुर, अप्रैल 13 -- बोकारो और हजारीबाग में लेखा विभाग से जुड़े करोड़ों के गबन के बाद कोल्हान प्रमंडल में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में लेखा शाखा की गहन जांच शुरू कर दी गई है। सभी जिलों से लेखा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों का विस्तृत ब्योरा एकत्रित किया जा रहा है। तीन साल से अधिक की रिपोर्ट तलबपुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया कि जिला इकाई और वाहिनी में तीन वर्ष या उससे अधिक समय से पदस्थापित प्रधान लिपिक एवं लेखा कार्य देख रहे लिपिकों की सूची 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराई जाए। इस निर्देश के बाद संबंधित शाखाओं में हलचल तेज हो गई है और रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, राज्य स्तर की वित्तीय जांच टीम मंगलवार तक कोल्हान पहुंचने वाल...