शामली, मार्च 6 -- ईट भट्टे पर कार्य करने मां के साथ जा रही एक दस वर्षीय बालिका की ट्रैक्टर से उछलकर सड़क पर गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। बालिका को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराडा निवासी सीमा क्षेत्र के गांव भज्जू स्थित ईट भट्टे पर श्रमिक के रूप में कार्य करती है। बताया जाता है कि शुक्रवार को सीमा अपनी दस वर्षीय बेटी गुडडन के साथ एक ट्रैक्टर पर बैठकर ईट भट्टे पर कार्य करने के लिए जा रही थी। बताया जाता है कि जब वह गांव भाज्जू के निकट पहुंचे तो इसी दौरान रास्ते में गड्ढा आने से ट्रैक्टर से उछलकर गुड्डन सड़क पर जा गिरी और सिर में गंभीर चोटे आई। गुड्डन को गंभीर अवस्था में शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.