साहिबगंज, मार्च 17 -- उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के उधवा कचहरी पुल से पियारपुर बाजार जाने वाली मुख्य पथ पर मंगलवार की सुबह चिप्स लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि चिप्स लदा ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। मृतक की पहचान अनसारूल मोमिन (35) के रूप में हुई है। मृतक युवक राधानगर थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी बाजार का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार स्वराज कंपनी की ट्रैक्टर (जेएच 17एडी 3732 )चिप्स लादकर उधवा पुल से पियारपुर की ओर जा रहा था। इसी बीच कटहलबाड़ी बाजार निवासी अनसारूल मोमिन अपने हीरो स्पेलेंडर प्लस बाइक पर सवार होकर उधवा चौक की तरह आ रहे थे। इसी बीच बाइक चालक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मृतक युवक मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। मृतक अपने प...