देहरादून, जून 17 -- उत्तराखंड के चिह्नित ट्रेकिंग रूट पर होम स्टे निर्माण को बढ़ावा देने को मंगलवार को पर्यटन विकास परिषद की बैठक में अहम फैसला हुआ। नए निर्माण पर अनुदान प्रति कमरा 60 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में परिषद मुख्यालय में कई अहम फैसले लिए गए। पर्यटन मंत्री ने ट्रेकिंग रूटों पर ग्रामीण और ट्रेकिंग पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'ट्रेकिंग-ट्रैक्शन होम-स्टे योजना' में अनुदान बढ़ाया है। एक होम स्टे के लिए यह अधिकतम अनुदान पांच लाख रुपये रहेगा। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में DA बढ़ा, विकास योजनाओं के लिए Rs 50 करोड़ मंजूर इसके साथ ही पुराने कमरों की मरम्मत और सौंदर्यकरण को मिलने वाले अनुदान को 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये प्रति कमरा किया गया। राज्य के 10 से 15 प्रमुख...