मुरादाबाद, अप्रैल 30 -- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना से ऋण उपलब्ध कराने के लिए ब्लाक और निकायों में कैंप लगेंगे। उपायुक्त उद्योग दीपेन्द्र कुमार ने बताया कि राज्य कौशल प्राप्त युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए योजना चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि योजना में ऐसे शिक्षित अभ्यर्थी जिनको विभिन्न संस्थानो व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, राजकीय/निजी इंजीनियरिंग कालेज, राजकीय तथा निजी नर्सिंग कालेज, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, व्यावसायिक कोर्स, स्टार्टअप, उद्यमिता विकास संस्थान, यूपीकॉन से प्रशिक्षण प्रदान किया गया हो, योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। योजना के लिए 21 वर्ष से 40 वर्ष के युवाओं (न्यूनतम कक्षा 8 उत्तीर्ण) को उद्यम स्थापित करने को अधिकतम पांच लाख तक के ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। ...