अलीगढ़, अप्रैल 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे रोड अप्सरा टॉकीज के पास सीवर लाइन को ट्रेंच लेस विधि से सही किया जाएगा। गड्ढे को पाटने के बाद अब सड़क बनाने का काम किया जाएगा। अंडर ग्राउंड इस सीवर लाइन को दुरुस्त किया जाएगा। जलकल व जल निगम के पास ट्रेंच लेस विधि है, जिसमें बिना खुदाई के कार्य किया जाता है। नई सीवर लाइन भी ट्रेंच लेस विधि से डाली जाएगी। रेलवे रोड पर चोक सीवर लाइन को सही करने के दौरान शनिवार को हादसा हो गया था, जिसमें मिट्टी गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई थी। सीवर लाइन सही करने के दौरान पानी की तीन पाइप लाइन भी फट गई थी। यह भी पढ़ें- रामघाट रोड पर 12 हजार इंटरलॉकिंग टाइल्स रोजाना बिछाई जाएगी हादसे के बाद नगर निगम जलकल विभाग ने पानी की पाइप लाइन को जोड़ दिया और गड्ढे को पाट दिया है। जलापूर्ति सुचारू हो गई है। अब सीवर ला...