बोकारो, जून 23 -- पेटरवार। प्रखंड की पतकी पंचायत अंतर्गत मिर्जापुर और नावाडीह गांव के समीप नदी किनारे वन विभाग द्वारा ट्रेंच कटिंग और पौधारोपण की तैयारी का मंगलवार को ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। विरोध इतना तीव्र था कि वन विभाग की टीम को बिना काम किए ही वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग पुनर्वास के तहत उन्हें मिली खेती योग्य जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। जानकारी के अनुसार बोकारो डीएफओ के निर्देश पर पेटरवार के वनपाल मो. तौहीद के नेतृत्व में वन विभाग की टीम सुरक्षा बल और जेसीबी मशीन के साथ मिर्जापुर पहुंची थी। टीम ने जैसे ही ट्रेंच कटिंग का कार्य शुरू कराया, बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौके पर जुट गए और कार्य का विरोध करने लगे। ग्रामीणों के विरोध के कारण ट्रेंच कटिंग का काम रोकना पड़ा और वन विभाग की टीम बैरंग ...