संभल, जनवरी 29 -- नगर पालिका द्वारा शहर से प्रतिदिन उठाया जा रहा कूड़ा ट्रेंचिंग ग्राउंड पर पहुंचकर क्षेत्र के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। कूड़ा निस्तारण की कोई ठोस व्यवस्था न होने के कारण ट्रेंचिंग ग्राउंड के अंदर ही नहीं, बल्कि बाहर सड़क किनारे तक कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे पर्यावरण प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। यहां पड़े कूड़े में कई बार आग लग जाती है, जिससे निकलने वाला धुआं आसपास के खेतों और गांवों तक फैल जाता है। वहीं उड़ती पॉलीथिन खेतों, पेड़ों और फसलों पर फैलकर किसानों की परेशानी बढ़ा रही है। शहर से प्रतिदिन लगभग 60 से 62 टन कूड़ा निकलता है। इसे शहर के सात स्थानों पर एकत्र कर ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अन्य वाहनों से कैथल गांव के आगे स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंचाया जाता है। नगर पालिका क्षेत्र में 25 वार्ड हैं और सफाई व्यवस्था ...