लखनऊ, मई 26 -- लखनऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत केजीएमयू के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग में टीबी जांच सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने बताया कि ओएनजीसी के सीएसआर के सहयोग से लखनऊ को चार नवीन मॉड्यूल ट्रूनॉट मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, जिसमें से एक ट्रूनॉट मशीन की स्थापना व संचालन अब रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के डाट्स सेंटर में होगा, जिससे टीबी से पीड़ित मरीजों को अब विभाग से ही जल्दी रिपोर्ट मिल सकेगी।यह ट्रूनॉट मशीन डॉ. सूर्यकांत के प्रयासों के बाद सीएमओ, डीटोओ ने उपलब्ध कराई है। डॉ. सूर्यकांत ने बताया कि अभी तक टीबी मरीजों के बलगम एकत्र कराकर माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजे जाते थे। केजीएमयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में लखनऊ के अलावा अ...