कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर। एलन हाउस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से एक्सुबेरेंस 2026 का आयोजन हुआ। चार दिवसीय महोत्सव में टेक्नो मैनेजमेंट, सांस्कृतिक और खेल महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में द टैलेंट हंट शो, ड्रेस टू इम्प्रेस, नो फ्लेम, आल फेम, संस्कृति स्पेक्ट्रम (नुक्कड़ नाटक), टेक एक्सपो में छात्रों ने प्रतिभा दिखाई। महोत्सव का शुभारंभ ऊर्जा स्पोर्ट्स फेस्ट के साथ हुआ। समापन पर डीजे नाइट का आयोजन हुआ। इसमें प्रसिद्ध बैंड ट्रिप्पन जैमर्स ने जबरदस्त प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में संयुक्त प्रबंध निदेशक जफरुल अमीन, संयुक्त जावेद हाशमी, निदेशक डॉ. रूबी चावला, प्रो. मनोज कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...