वाराणसी, अप्रैल 26 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को सर्किट हाउस में ऊर्जा विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ट्रिपिंग को लेकर नाराजगी जाहिर की। ट्रिपिंग की शिकायतें काफी आने लगी है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में ट्रिपिंग की समस्या स्वीकार्य नहीं है। इस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाये जाए। बढ़ती विद्युत मांग के अनुरूप योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए। ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। काशी महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन नगरी है। इसलिए यहां की बिजली व्यवस्थाएं उच्च स्तर की होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- अभी तीन दिन अग्निवर्षा से राहत नहीं उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य समयबद्ध, पा...