गंगापार, अगस्त 29 -- कुकरकटवा गांव के तीहरे हत्याकांड में आरोपी निहाल का मकान जल्द ही धवस्त कर दिया जाएगा। मकान बेदखली की नोटिस दी जा चुकी है। नोटिस मिलने के बाद वह सरकारी जमीन पर निर्मित मकान को गिरा नहीं सका, अब मकान राजस्व टीम खुद ढहवाएगी, इसमें जो भी खर्च आएगा, उसे निहाल को देना पड़ेगा। सूत्रों की मानें तो निहाल का मकान सरकारी जमीन पर बनाया गया है। तहसीलदार मेजा द्वारा मकान गिराने के लिए राजस्व निरीक्षक को जिम्मेदारी दे रखी है। राजस्व निरीक्षक संबधित गांव के लेखपाल सहित पुलिस की टीम साथ लेकर सप्ताह भर के भीतर घर ढहवाने की कार्रवाई करेगें। बता दें मेजा थाना के नीबी कुकरकटवा गांव में 15 जून की रात को कुकरकटवा गांव निवासी 65 वर्षीय श्यामलाल गुप्ता उर्फ कल्लू, 60 वर्षीय इन्द्रावती देवी पत्नी दिवंगत दूधनाथ गुप्ता, 57 वर्षीय अमरावती देवी पत्...