बुलंदशहर, मई 2 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के सुभाष रोड स्थित आरजेएस फिटनेस जिम में हुए ट्रिपल मर्डर के मामले में एक आरोपी ने बुलंदशहर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने पूर्व में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर हो गया। पुलिस अन्य फरार चार आरोपियों की तलाश के लिए कई राज्यों में दबिश दे रही है। विगत 25 अप्रैल को सुभाष रोड स्थित आरजेएस फिटनेस जिम में भाजपा के पूर्व सभासद संजय सैनी के भाई मनीष, अमरदीप और भतीजे आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद मृतक अमरदीप के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। यह भी पढ़ें- ट्रिपल मर्डर केस: पांच आरोपियों की तलाश में कई राज्यों में पुलिस की दबिश पुलिस ने जीतू सैनी, रवि सैनी निवासीगण पंजाबियान, रिंकू सैनी, मयंक सैनी, नरेश उर्फ देवा भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.