नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- UP News: यूपी के बुलंदशहर में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी जीतू सैनी को गुरुवार की सुबह पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। जीतू सैनी पर डीआईजी ने 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इस दौरान एक अन्य आरोपी फरार हो गया। मुठभेड़ में चार पुलिस वालों को भी गोली लगी है। फायरिंग में स्वाट टीम प्रभारी और एक हेड कांस्टेबल घायल हो गए। जबकि खुर्जा कोतवाल रामपाल सिंह और पुलिसकर्मी कपिल कुमार की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगने से वह बाल-बाल बचे हैं। सिंकंदरपुर पुल के पास स्वाट टीम और खुर्जा कोतवाली की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। 25 अप्रैल की रात थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत सुभाष रोड रोड स्थित आरजेएस फिटनेस जिम पर पूर्व सभासद संजय सैनी के भाई मनीष, अमनदीप और भतीजे आकाश सैनी...