खगड़िया, नवम्बर 29 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम: जिले के चौथम थानान्तर्गत करुआमोड़ में हुए चर्चित ट्रिपल हत्याकांड के मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश मिथिलेश कुमार को पुलिस ने शनिवार की देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायलावस्था में उसे सदर अस्पताल खगड़िया में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी दियारा क्षेत्र में ट्रिपल हत्याकांड के मुख्य गवाह को नुकसान पहुंचाने की नीयत से उसकी रेकी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई।ट्रिपल मर्डर का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार सदर एसडीपीओ रमेश कुमार के नेतृत्व में चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार के साथ पुलिस, डीआईयू और एसटीएफ की संयुक्...