बुलंदशहर, मई 2 -- खुर्जा के सुभाष रोड स्थित आरजेएस फिटनेस जिम में हुए ट्रिपल मर्डर मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। 25 अप्रैल की रात बर्थडे पर बर्थडे ब्वॉय जीतू सैनी के चेहरे पर केक लगाने पर हुई कहासुनी ने इतना भयावह रूप ले लिया कि भाजपा के पूर्व सभासद संजय सैनी के दो भाई और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। और कई जिंदगियां बर्बाद हो गईं। इस सनसनीखेज घटना में दो ऐसे लोगों के नाम सामने आए हैं, वह कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि पॉटरी व्यवसाय से जुड़े उद्यमी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, तिहरे हत्याकांड में आरोपी रवि सैनी और मनीष किराए पर पॉटरी का संचालन करते हैं। साथ ही स्थानीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं, लेकिन एक छोटी सी बात को लेकर आरजेएस जिम में शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। आरोप है कि आवेश में आकर मुख्य आरो...