धनबाद, जनवरी 13 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता आईआईटी आईएसएम धनबाद में छह से आठ फरवरी तक शताब्दी वर्ष के मौके पर तीन-तीन कार्यक्रम एक साथ होने जा रहे हैं। इंडस्ट्री इंस्टीट्यूट इंटरेक्शन (ट्रिपल आई), सृजन व बसंत (पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन) की तैयारी शुरू कर दी गई है। ट्रिपल आई में पहली बार आईआईटी धनबाद के साथ सिंफर धनबाद व विज्ञान भारती भी सहयोगी की भूमिका में है। तीनों संस्थान मिलकर ट्रिपल आई कॉन्क्लेव व प्रदर्शनी आयोजित करेंगे। इसका पूरा फोकस स्मार्ट माइनिंग, क्रिटिकल मिनरल्स व ग्रीन एनर्जी है। सम्मेलन में देश-विदेश के प्रमुख वैज्ञानिक, शिक्षाविद, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और नीति-निर्माता भाग लेंगे। सोमवार को यह जानकारी आईआईटी धनबाद के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा, सिंफर निदेशक प्रो. एके मिश्रा, विज्ञान भारती के एनपी शुक्ला व आईआईटी धनबाद के उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.