रांची, दिसम्बर 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), रांची का तीसरा दीक्षांत समारोह आगामी 29 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह नामकुम के सिरखा टोली स्थित झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) के सभागार में होगा। इस अवसर पर संस्थान के विभिन्न पाठ्यक्रमों के सफल विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। समारोह में मुख्य रूप से बीटेक सत्र 2020-24 और 2021-25, एमटेक सत्र 2022-24 व 2023-25 के साथ-साथ पीएचडी पाठ्यक्रम के शोधार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विशिष्ट अतिथि के रूप में ट्रिपल आईटी रांची के निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव सहित शिक्षा जगत की अन्य गणमान्य विभूतियां उपस्थित रहेंगी। निर्धारित किया गया खास ड्रेस कोड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.