भागलपुर, अप्रैल 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) भागलपुर में एमटेक और पीएचडी नामांकन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए लिखित जांच परीक्षा और इंटरव्यू का आयोजन होगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए आवेदनकर्ताओं का कॉल लेटर 19 जून को ऑनलाइन जारी किया जाएगा। जांच परीक्षा और इंटरव्यू के लिए संभावित तिथि 30 जून तय की गई है। इसके बाद परीक्षा का अंतिम परिणाम छह जुलाई को जारी कर दिया जाएगा। नामांकन के लिए अंतिम रिपोर्टिंग की तिथि 17 जुलाई तय की गई है। संस्थान के निदेशक प्रो. मधुसूदन सिंह ने इसका निर्देश जारी कर दिया है। पीआरओ डॉ. धीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी ट्रिपल आईटी, भागलपुर के आधिकारिक वेबसाइट से सारी जानकारी ले सकते हैं।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.