रांची, अप्रैल 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), रांची में एआरटीटीसी बीएसएनएल परिसर में आयोजित सेलेस्टियो 3.0 की सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन बुधवार को हुआ। नृत्यराशी क्लब ने पारंपरिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। छात्र परिषद की ओर से शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक संध्या में छात्र-छात्राओं ने एकल गायन, नृत्य, फ्लैश मॉब और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य आकर्षण गायिका सुनिधि चौधरी की प्रस्तुति रही। उन्होंने तुम मिले, केसरिया, क्रेजी किया रे, तू जो मिला जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा अल्फाज काव्य पाठ, साज बैंड, नृत्य प्रतियोगिता, अभिनय क्लब की प्रस्तुति और एस्टिलो रैंप वॉक ने कार्...