भागलपुर, अप्रैल 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) भागलपुर में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। यह आयोजन मेकाट्रॉनिक्स और ऑटोमेशन इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से हुई। इसका विषय ड्रोन और आईओटी पर आधारित था। शनिवार को कार्यक्रम का समापन हुआ। इसकी शुरुआत संस्थान के निदेशक प्रो. मधुसूदन सिंह, विभाग के हेड डॉ. अभिनव गौतम और समन्वयक डॉ. तामेश्वर नाथ ने संयुक्त रूप से किया। एक प्राइवेट ड्रोन कंपनी के सीईओ और फाउंडर अंकित कुमार और एवियोनिक्स इंजीनियर अभिज्ञान घोष के व्याख्यान का लाभ बीटेक-एमटेक और पीएचडी के विद्यार्थियों ने उठाया। इसके पश्चात अन्य सत्रों में विद्यार्थियों को ड्रोन कैसे तैयार होता है, इसकी अलग-अलग तकनीकों के बारे में बारीकी से जानकारी दी। साथ ही ड्रोन उड़ाने के तरीकों के बारे में बताया। आईओट...