प्रयागराज, अप्रैल 17 -- ट्रिपलआईटी में शुक्रवार को तकनीक, नवाचार और युवा ऊर्जा का जीवंत संगम देखने को मिला। वक्त रहा तीन दिनी तकनीकी उत्सव 'अपरोक्ष-2026' के शुभारंभ का। जहां छात्रों और विशेषज्ञों के बीच विचारों का खुला आदान-प्रदान हुआ। कॉनक्लेव में देश-विदेश से जुड़े विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और स्टार्टअप इकोसिस्टम की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्रों को समझाया कि केवल किताबों तक सीमित रहने के बजाय वास्तविक समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान विकसित करना ही सच्ची इंजीनियरिंग है। इस दौरान छात्रों ने करियर, इंटर्नशिप, स्किल डेवलपमेंट और स्टार्टअप शुरू करने से जुड़े सवाल खुलकर पूछे, जिससे उन्हें उद्योग की वास्तविक अपेक्षाओं को समझने का अवसर मिला। यह भी पढ़ें- तकनीकी कौशल और रचनात्मकता का किया प्रदर्शन किस...