ट्रिपलआईटी का 21वां दीक्षांत समारोह 12 सितंबर को
प्रयागराज, अगस्त 14 -- भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान का 21वां दीक्षांत समारोह 12 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे से आयोजित होगा। समारोह में बीटेक, एमटेक, डुअल डिग्री, एमबीए और पीएचडी कार्यक्रमों के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर दीक्षांत पोशाक (रोब) प्राप्त करनी होगी। अभिभावक और परिजन समारोह में शामिल हो सकेंगे, लेकिन मुख्य सभागार में सीमित क्षमता के कारण केवल विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। अभिभावक समीप के लेक्चर हॉल में समारोह का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। समारोह के बाद सभी के लिए रात्रिभोज की व्यवस्था रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.