रुद्रपुर, अप्रैल 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में बुधवार तड़के रामपुर-काठगोदाम हाईवे पर हुए सड़क हादसे में पति-पत्नी और उनकी बेटी समेत चार लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब उनकी कार आगे चल रहे ट्राले से टकरा गई। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें हल्द्वानी के एसटीएच रेफर किया गया है, जबकि अन्य दो का रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, 48 वर्षीय कुंदन सिंह निवासी सोमेश्वर, अल्मोड़ा, उनकी 42 वर्षीय पत्नी विमला, 18 वर्षीय बेटी दीक्षा और 58 वर्षीय रिश्तेदार बसंती देवी टैक्सी से दिल्ली से लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- ट्रेलर और ट्रक के बीच सीधी टक्कर, चालक गंभीर बताया जा रहा है कि वे दिल्ली में कुंदन सिंह की भांजी की शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बुधवार तड़के करीब पौने चार बजे, रुद्रपु...