उन्नाव, जून 7 -- बीघापुर। बारा सगवर थाना क्षेत्र के चुरघटिया दूलीखेड़ा गांव की रहने वाली महिला की शनिवार सुबह ट्रैक्टर से उतरने के दौरान ट्राली से टकरा कर मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चुरघटिया गांव की रहने वाली बिंदा देवी पत्नी राम अवध अपने बेटे डूगुरु के साथ ट्रैक्टर में बैठकर शनिवार सुबह खेत जा रही थी। ट्रैक्टर से उतरते समय पैर फिसलने से ट्रैक्टर ट्रॉली में टकरा गई। चोट लगने से वह गंभीर रूप घायल हो गई। परिजन उन्हें स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। यहां डॉक्टर ने बिंदा देवी को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- खेत में ट्रैक्टर से गिरकर चालक की मौत परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए दोपहर में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि परिजनों से सूचना नहीं दी गई है।

हिं...