पीलीभीत, अप्रैल 3 -- पूरनपुर। खेलते समय एक किशोर ट्राली से टकराकर घायल हो गया। सीएचसी में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव केसरपुर कलां के रहने वाले नाबिर की शादी बुधवार को शादी थी। शादी में शाहजहांपुर के थाना सिंधौली के गांव सकुलिया निवासी मोबिन अपने परिजनों के साथ केसरपुर कलां शादी समारोह में शामिल होने आए थे। मोबीन का बेटा आयन (11) भी शादी में आया था। शाम को बारात वापस आने के बाद दहेज ट्राली में भरा हुआ खड़ा था। इस दौरान आयान बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलने के दौरान सामान भरा ट्राला पीछे खिसक गया। ट्राले से दबकर अयान गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर देर रात सीएचसी पहंुचे। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.