लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की सुबह गोविंद शुगर चीनी मिल अफसर की कार सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में डायरेक्टर रामनरेश को हल्की चोटें आईं। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के सेमरी निवासी रामनरेश मिश्रा जो गोविंद शुगर चीनी मिल के अफसर हैं। अपनी क्रेटा कार से हौकना की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी धौरहरा क्षेत्र के परौरी गांव के गन्ना सेन्टर के पास पहुंची। सड़क किनारे खड़ी एक ट्रॉली से अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि रामनरेश मिश्रा को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रामनरेश को एम्बुलेंस की मदद से...