उरई, अप्रैल 11 -- उरई। संवाददाता रामपुरा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर की ट्राली को चोरी करने वाले गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ के बाद कार्यवाही की जा रही है।थाना क्षेत्र के ग्राम जाजेपुरा निवासी राधेश्याम राठौर ने थाने में शुक्रवार को उनके घर के बाहर से ट्रैक्टर की ट्राली चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर शनिवार को थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम सिलउआ के पास तीन अज्ञात चोर ट्रैक्टर की सहायता से चोरी की ट्रॉली लेकिन मध्यप्रदेश की तरफ जा रहे हैं। जिस पर पुलिस ने घेराबन्दी कर चोरी की ट्राली लेकर जा रहे तीन लोग रंजीत गौतम उर्फ कल्लू निवासी ग्राम पचोखरा, नसीब खान उर्फ नसीबे निवासी रामपुरा व गौरव यादव निवासी रामपुरा को चोरी की ट्राली के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी की गई ट्रॉली...