उन्नाव, दिसम्बर 6 -- उन्नाव, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के दरोगाबाग मोहल्ला स्थित चांदमारी बट के पास शनिवार शाम खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से बाइक सवार राजमिस्त्री के टकराने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब राजमिस्त्री मजदूरी करके घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंचे दामाद ने जीवित समझ उसे जिला अस्पताल की इमर्जेंसी पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित करने पर परिवार के लोगों को जानकारी दी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिंघूपुर गांव के रहने वाले 45 वर्षीय हरी शंकर पुत्र शिवराम पेशे से राजमिस्त्री था। शनिवार को एक मकान का निर्माण कार्य खत्म कर वह बाइक से घर लौट रहे थे। दारोगाबाग के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से बाइक के टकराने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.