ट्राली के नीचे दबकर किसान की मौत
बाराबंकी, मार्च 10 -- बाराबंकी। शहर के बिंद्रा कोल्ड स्टोर में मंगलवार की देर शाम आलू भण्डारण करने गया एक किसान ट्राली पीछे कर रहा था। वहीं मौजूद एक किसान ट्राली के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौली निवासी उमेश चंद्र (55) पुत्र भगौती प्रसाद पल्हरी स्थित बिंद्रा कोल्ड स्टोर में आलू भण्डारण के लिए गए थे। स्टोर में भीड़ होने के कारण वह अपनी ट्राली के पास खड़ा था। तभी बांसा निवासी सीताराम यादव पुत्र महादेव का आलू लेकर एक ट्रैक्टर चालक पहुंचा था। ट्राली बैक करते समय चालक ने ध्यान नहीं दिया और पीछे खड़े उमेश के ऊपर ट्राली चढ़ गई। उसकी चीख पुकार सुन दूसरे किसानों ने चालक को ट्राली आगे बढ़ाने को कहा। जब तक उमेश को लोग अस्पताल लेकर जाते उसकी मौत हो गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.