मऊ, जून 2 -- पहसा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा बाजार में सोमवार की सायं लगभग 6.15 बजे इटौरा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की ट्राली का पिछला ढ़ाला टूटकर गिर गया। जिससे उसके बगल से गुजर रहे साईिकल सवार गड़वा गांव निवासी 50 वर्षीय नीलेश मौर्य उर्फ टुन्नू पुत्र स्वर्गीय शिव शंकर मौर्य के दाहिने हाथ की दो उंगलिया कट गई। साथ ही कई अन्य राहगीरों को भी हल्की चोटें आई। मौके पर जुटे लोगों ने घायल को अस्पताल में ले जाकर दवा ईलाज कराया। यह भी पढ़ें- बेलदौर: ट्रैक्टर में ठोकर मारने से बाइक सवार घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...