सिद्धार्थ, अप्रैल 3 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। पथरा बाजार थाना क्षेत्र के टेढ़िया बाजार में शुक्रवार दोपहर ट्राला और बाइक की आमने सामने जबरदस्त टक्कर में बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम में भेज दिया है। ट्राला पुलिस के कब्जे में है।शुक्रवार को अपरान्ह लगभग दो बजे कोतवाली बांसी क्षेत्र के फुलवापुर गांव निवासी दिनेश (28) पुत्र बाढू व सतीश (24) पुत्र खेदन बाइक से पथरा बाजार के तरफ आ रहे थे। जैसे ही टेढ़िया नहर पुलिया क्रास कर आगे बढे़ ही थे कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्राला से आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में दिनेश पुत्र बाढू की मौके पर ही मौत हो गई। सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज...