ट्राला और कार की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर
कुशीनगर, मार्च 23 -- नेबुआ नौरंगिया, हिन्दुस्तान संवाद।नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया खुर्द में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब कार सड़क किनारे खड़ी एक ट्राला से टकरा गई। तीनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गंभिरिया गांव निवासी 23 वर्षीय अहमद, 26 वर्षीय वसीम तथा सोहरौना निवासी 27 वर्षीय नितेश किसी कार्य से कार से कप्तानगंज गए थे। शनिवार की रात करीब 11 बजे तीनों वापस नौरंगिया की ओर लौट रहे थे। इस दौरान कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग पर सिरसिया खुर्द गांव के सामने रामकोला मोड़ के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्राला से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए और उसमें सवार तीनों युवक गंभीर रूप से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.