ट्राय ब्रेकर में बेगूसराय ने पटना को 4-3 से हराया, फाइनल में बनायी जगह
मुंगेर, जून 10 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा के गांधी मैदान में श्री शंकर स्पोर्टिंग क्लब की ओर से चल रहे शिव-पार्वती कप-2026 अखिल भारतीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन मंगलवार को बेगूसराय ने रोमांचक मुकाबले में पटना को ट्राय ब्रेकर में 4-3 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। खेल शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि एसबीआई लाइफ के जोनल हेड ब्रजेश पाठक, राजीव कुमार तथा अभिषेक सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। बेगूसराय और पटना की टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।
मैच का विवरण पहले और दूसरे हाफ में कई बार गोल करने के अवसर बने, लेकिन दोनों टीमों की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने कोई भी खिलाड़ी गेंद को गोल पोस्ट तक नहीं पहुंचा सकी। निर्धारित समय तक मुकाबला गोल रहित बराबरी पर समाप्त हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.