इटावा औरैया, जून 29 -- इटावा। संयुक्त जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब मंगलवार से सीटी की जांच के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। मुंबई से आयी स्केंडा बोर्ड की सिरीज लगने के बाद सोमवार को मरीजों का सीटी कर मशीन का ट्रायल लिया गया जिसमें इंजीनियर को सफलता मिली है। अब मंगलवार से मरीजों की विधिवत सीटी जांच की जाएगी। जिन मरीजों के पहले से फार्म जमा है उन्हें फोन करके मशीन के ठीक होने की सूचना भी सेंटर के स्टाफ के द्वारा दी गई है। सोमवार को 10 मरीजों के सीटी स्कैन किए गए। जिला अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन 15 जून को खराब हुई थी तब से लेकर अभी तक 400 से ज्यादा मरीज जांच के इंतजार में भटकने को मजबूर हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- पांच दिन बाद फिर से शुरू हुई सीटी स्कैन जांच, मरीजों को मिली राहत इमरजेंसी वाले सीरियस मरीजों का उनके परिवार वाले प्राइवेट म...