कानपुर, अप्रैल 15 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (सत्र 2026-27) के अंडर-19 में चयन के लिए ट्रायल मुकाबले चल रहे हैं। सप्रू मैदान पर टीम बी और टीम सी के बीच मैच खेला गया। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि मैच में बल्लेबाजी में विराट सिंह, अर्चित बनौडिया, कुशल सक्सेना, शिवांश सिंह, सम्राट सिंह, उज्जवल राजपूत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं, गेंदबाजी में विशाल प्रजापति, सार्थक सिंह, शुभम केसरवानी, शौर्यदीप पांडे व अब्दुल करीम ने उम्दा प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...