कानपुर, अप्रैल 16 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (सत्र 2026-27) के तहत अंडर-19 ट्रायल मैच सप्रू मैदान पर गुरुवार को खेला गया। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि टीम 'डी' और टीम 'एफ' के बीच खेले गए मुकाबले में खिलाड़ियों ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग के साथ-साथ क्षेत्ररक्षण में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। बल्लेबाजी के दौरान अभिषेक, युवराज सिंह, अमन राजपूत, हेमंत अवस्थी, मदन मोहन, अस्मित दुबे, अमरजीत सिंह और हर्षराज सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन कर खुद को साबित किया। वहीं गेंदबाजी में विराज निषाद, प्रणव श्रीवास्तव, उत्कर्ष सिंह और शौर्य गुप्ता ने अपनी सटीक गेंदों से प्रभाव छोड़ा। यह भी पढ़ें- ट्रायल मैच में बल्लेबाज व गेंदबाजी ने दिखाई प्रतिभा इन मुकाबलों के प्र...