कानपुर, अप्रैल 29 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-16 ट्रायल मैच का आयोजन सत्र 2026-27 के तहत कानपुर साउथ-ए मैदान पर बुधवार को हुआ। मुकाबले में टीम 'डी' और टीम 'एफ' के बीच खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। एसोसिएशन के सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि मैच में बल्लेबाजी पक्ष से देव दुबे, नमन जायसवाल और अर्पित ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं गेंदबाजी में कार्तिक गुप्ता, शुभम केसरवानी और ऋषभ ने प्रभावशाली छाप छोड़ी। ट्रायल मैच के माध्यम से खिलाड़ियों ने आगामी चयन प्रक्रिया के लिए मजबूत दावेदारी पेश की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...