कानपुर, अप्रैल 7 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (सत्र 2026-27) के तहत आयोजित अंडर-19 ट्रायल मैच मंगलवार को सप्रू मैदान पर हुआ। जिसमें टीम डी और टीम ई के बीच खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि मैच में बल्लेबाजों में अव्यक्त पाण्डे, यथार्थ यादव, दिव्यांश कुमार, वंश निगम, जैद सलीम, सृजन राय और सरस यादव ने प्रभावी पारियां खेलीं। वहीं गेंदबाजी में आयुष कश्यप, निजाम और आर्यन पाल ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी मजबूत की। ट्रायल के आधार पर ही चयनकर्ता श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन यूपी अंडर-19 टीम में करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.